क्या तुम्हें भी अमीर बनना है | Top Motivation Line In Quotes
अगर तुम्हें अमीर बनना है तो सबसे पहले अपने मन को मजबूत बनाओ क्योंकि कमजोर मन हमेशा बहाने ढूंढता है और मजबूत मन रास्ते ढूंढता है,
ध्यान से पढ़ो एक इंसान हारने के बाद बैठ जाता है और दूसरा इंसान हारने के बाद और खतरनाक बन जाता है अब बताओ तुम कौन हो,
और तुम वह इंसान मत बनो जो छोटी मुश्किलो को देखकर टूट जाता है तुम वह इंसान बनो जो तूफान देखकर भी मुस्कुरा दे,
क्योंकि जिंदगी डरने वालों को कुछ नहीं देती और जिंदगी उसी को सब कुछ देती है जो खुद पर भरोसा रखता है,
दुनिया का सबसे बड़ा जादू क्या है दुनिया का सबसे बड़ा जादू धैर्य है क्योंकि जो धैर्य रखता है उसी को सब कुछ मिलता है,
और आज का इंसान तुरंत सब कुछ चाहता है तुरंत पैसा तुरंत सफलता और तो और तुरंत सम्मान भी चाहता है,
लेकिन प्रकृति भी हर चीज समय लेकर बनाती है क्योंकि बीज तुरंत पेड़ नहीं बनता नदी तुरंत समुद्र नहीं बनती तो फिर तुम क्यों घबरा रहे हो,
तुम्हारा समय भी आएगा लेकिन उससे पहले तुम्हें खुद को बदलना होगा सुबह देर तक सोने वाला इंसान सपने तो देख सकता है लेकिन सपनों को सच नहीं कर सकता हर दिन खुद से पूछो क्या मैं आज पहले से बेहतर बना? क्या मैंने अपने डर को हराया? और क्या मैंने अपने समय की कद्र की? क्योंकि समय ही असली धन है,
और जिसने समय को खो दिया तो समझ लो उसने सब कुछ खो दिया लोग पैसे बचाते हैं लेकिन समय बर्बाद करते रहते हैं और फिर एक दिन पछताते हैं कि जिंदगी हाथ से निकल गई,
ध्यान से पढ़ो कि अगर तुम सच में अमीर बनना चाहते हो तो अपनी आदतें बदलो,
क्योंकि इंसान की जिंदगी उसके फैसलों से बनती है और फैसले उसकी आदतों से हर दिन थोड़ा सीखो हर दिन थोड़ा बेहतर बनो हर दिन अपने मन को शांत करो धीरे-धीरे तुम्हारे भीतर ऐसी ताकत पैदा होगी जिसे कोई हरा नहीं पाएगा,
ये दुनिया तुम्हें रोकने की कोशिश करेगी लोग तुम्हारा मजाक उड़ाएंगे तुम्हें कमजोर कहेंगे पागल कहेंगे लेकिन याद रखना जब तक लोग तुम्हें पागल नहीं कहते तब तक तुम कुछ बड़ा नहीं कर रहे,
क्योंकि इतिहास हमेशा उन्हीं लोगों ने बनाया है जिन्हें शुरुआत में दुनिया ने ठुकराया था,
और एक बात हमेशा याद रखना जिस दिन तुमने लोगों की बातों को दिल पर लेना छोड़ दिया उसी दिन तुम आजाद हो जाओगे क्योंकि लोग तुम्हें उतना नहीं रोकते जितना तुम्हारा डर तुमको रोकता है और डर खत्म तो जिंदगी शुरू,
कभी किसी को अपनी कमजोरी मत दिखाना क्योंकि दुनिया मरहम कम लगाती है और नमक ज्यादा छिड़कती है,
मजबूत मन वाला इंसान हार को सबक बना लेता है कमजोर मन वाला हार को अपना अंत समझ लेता है,
धैर्य रखो मेहनत करो और समय दो सफलता भागकर नहीं चलकर आती है,
आदतें बदलो तो किस्मत खुद बदल जाएगी क्योंकि किस्मत आदतों का ही दूसरा नाम है,
लोगों की राय को दरकिनार करो अपनी मेहनत को केंद्र में रखो,
डर को मारो समय को संजोओ और खुद को इतना मजबूत बनाओ कि दुनिया तुम्हारे आगे झुक जाए,
और अपने सपनों को चुपचाप सीने में रखो उन्हें हर किसी को मत बताओ क्योंकि कुछ लोग तुम्हारे सपनों पर हंसेंगे और कुछ लोग तुम्हारे सपनों से जलेंगे,
लेकिन जब वही सपने सच होंगे तब वही लोग तुम्हारी कहानी सुनाएंगे इसलिए चुपचाप आगे बढ़ो बिना शोर बिना दिखावे बिना किसी को साबित किए क्योंकि जो पेड़ फल से भरा होता है वह झुक जाता है और जो खाली होता है वह अकड़ता रहता है।
📚 Motivation Gyan की सीख और मतलब
🔰 निष्कर्ष
अमीर बनने से पहले मन को मजबूत बनाओ कमजोर मन बहाने ढूंढता है मजबूत मन रास्ते हार के बाद बैठने वाले और हार के बाद और खतरनाक बनने वाले में फर्क करो।
जिंदगी डरने वालों को कुछ नहीं देती खुद पर भरोसा रखो धैर्य सबसे बड़ा जादू है बीज तुरंत पेड़ नहीं बनता नदी तुरंत समुद्र नहीं बनती घबराओ मत समय दो।
समय ही असली धन है लोग पैसे बचाते हैं लेकिन समय बर्बाद करते हैं हर दिन खुद से पूछो क्या मैं बेहतर बना? क्या मैंने डर को हराया? क्या मैंने समय की कद्र की?
लोग तुम्हें पागल कहेंगे कमजोर कहेंगे लेकिन जब तक लोग तुम्हें पागल नहीं कहते तब तक तुम कुछ बड़ा नहीं कर रहे लोगों की बातों को दिल पर लेना छोड़ दो तभी आजाद होगे।
आदतें बदलो तो किस्मत खुद बदल जाएगी चुपचाप आगे बढ़ो बिना शोर बिना दिखावे जो पेड़ फल से भरा होता है वह झुक जाता है मेहनत करो धैर्य रखो और खुद को इतना मजबूत बनाओ कि दुनिया तुम्हारे आगे झुक जाए।
Motivational Gyan कहा सुने
और अगर आप चहाते है कि आप Motivational Blog पढने के साथ साथ यही {क्या तुम्हें भी अमीर बनना है} Motivation Gyan सुनना भी पसंद करेंगे तो आपकी खिदमत में वह भी हाजिर है क्योंकि हमने आपकी जरूरत के हिसाब से हमने हमारा एक यूट्यूब चैनल भी खोल रखा है और हम उसी यूट्यूब चैनल पर खुद के मोटिवेशनल Gyan के वीडियो अपलोड करते रहते हैं और अगर आप किसी को लोग के मोटिवेशनल Gyan को सुनना चाहते हैं तो हमने हमारी यूट्यूब वीडियो का लिंक नीचे दे रखा जिसे आप इसी वेबसाइट पर प्ले कर सकते हैं।
0 Comments