ज़िंदगी यूँ ही चलती रहेगी, तुम मौज में रहना | Funny Motivation Gyan In Hindi

ज़िंदगी यूँ ही चलती रहेगी, तुम मौज में रहना यह Motivation का ब्लोग हम इसलिए बना रहे हैं क्युकी आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा हो और आपको कुछ सीखने को मिले और आप अपनी लाइफ में कुछ वैल्यू ऐड कर सके जिसे आपकी जिंदगी आसान हो जाए और आपको कुछ Motivational Gyan मिले ताकि आप अपनी लाइफ में कुछ बेहतर बना सको।
ज़िंदगी यूँ ही चलती रहेगी, तुम मौज में रहना | Funny Motivation Gyan In Hindi

ज़िंदगी यूँ ही चलती रहेगी, तुम मौज में रहना | Funny Motivation Gyan In Hindi

मेंटल हेल्थ की बहन को नमन लाइफ सीरियस लेने वाली चीज ही नहीं है ससुर,

मान ना मान दुनिया में कोई ऐसा नहीं है जिसकी जिंदगी में बड़े-बड़े कटहल नहीं लगे हैं,

और फर्क बस इतना है कि कोई कच्चा पक्का चबा रहा है तो कोई पकोड़े छान के खा रहा है,

बाहर से तो सब अपने 32 दिखा रहे हैं लेकिन अंतरात्मा में फैले दुखों का रायता किसी से नहीं समेटा जा रहा,

जिनकी फैमिली है वो कलेश करके घरों से खुद भाग रहे हैं या दूसरों को भगा रहे,

जिनके पास नहीं है वो दूसरों के बच्चे गोद लेकर पाल रहे हैं,

और जिनको शादी करनी है उनके घर वाले नहीं मान रहे और जिनको नहीं करनी है उनके घरवाले हाथ धो के नहीं नहा धोकर के पीछे पड़े हैं,

जो बेटर की तलाश में है वो 78 जगह मुंह मार रहे हैं जिनसे मूव ऑन नहीं हो पा रहा वो मंजनू मजना बने फिर रहे हैं,

कुछ अपनी जॉब से परेशान हैं कुछ जॉब के लिए परेशान हैं,

कुछ के पास रीले सरकाने के अलावा कोई काम नहीं है और कई भले मानुष सारे काम छोड़छाड़ के रीले बनाने की दिशा में चल पड़े हैं,

पीसीओडी पीसीओएस के जमाने में कुछ का वेट नहीं बढ़ रहा तो किसी को घटाने में जमाने लगे जा रहे हैं,

शादीशुदा बच्चे वाले गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बना के अफेयर नहीं लॉयल्टी प्रूफ कर रहे हैं और रिलेशनशिप वाले पास्ट ट्रॉमा से ही नहीं उभर पा रहे है,

मांस मच्छी मुर्गे की छाती नहीं बस ग्रेवी-ग्रेवी खाने वाले खुद को वेजिटेरियन बता रहे हैं और बाकी के धर्मवीर प्याज लहसुन में ही मरे मिटे जा रहे हैं,

तो मुद्दे की बात बस इतनी है कि यह दुनिया और जिंदगी फुल हिपॉप मोड में ऐसे ही धूम मचाले धूम मचाले करती रहेगी,

बस तुम बिना सीरियस हुए अपनी लाईफ मे धगड़ धगड़ धी धा करते रहना।

Motivation Gyan की सीख और मतलब

1. मेंटल हेल्थ की बहन को नमन, लाइफ सीरियस लेने वाली चीज ही नहीं है ससुर।
मतलब: ज़िंदगी को इतना गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है जितना हम लेते हैं थोड़ा हल्का लो तो बेहतर है।
फायदा: यह लाइन आपको याद दिलाती है कि हर बात पर तनाव लेना जरूरी नहीं हल्का रहने से दिमाग ठंडा रहता है।
2. मान ना मान दुनिया में कोई ऐसा नहीं है जिसकी जिंदगी में बड़े-बड़े कटहल नहीं लगे हैं।
मतलब: हर किसी की जिंदगी में बड़ी-बड़ी मुश्किलें और परेशानियां आती हैं कोई अकेला नहीं है इस मामले में।
फायदा: यह लाइन आपको कम अकेला महसूस कराती है सबके कटहल लगे होते हैं, सिर्फ दिखाने का तरीका अलग होता है।
3. और फर्क बस इतना है कि कोई कच्चा पक्का चबा रहा है तो कोई पकोड़े छान के खा रहा है।
मतलब: समस्याएं सबके पास हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि कोई उन्हें सीधे झेल रहा है तो कोई स्मार्ट तरीके से हैंडल कर रहा है।
फायदा: यह लाइन सिखाती है कि समस्या से भागने के बजाय उसे अपने तरीके से निपटाना सीखो।
4. बाहर से तो सब अपने 32 दिखा रहे हैं लेकिन अंतरात्मा में फैले दुखों का रायता किसी से नहीं समेटा जा रहा।
मतलब: सोशल मीडिया और बाहर सब मुस्कुराते और परफेक्ट दिखते हैं, लेकिन अंदर से बहुतों का हाल खराब है।
फायदा: यह लाइन आपको याद दिलाती है कि किसी की लाइफ को बाहर से देखकर जलने या तुलना करने की जरूरत नहीं।
5. जिनकी फैमिली है वो कलेश करके घरों से खुद भाग रहे हैं या दूसरों को भगा रहे, जिनके पास नहीं है वो दूसरों के बच्चे गोद लेकर पाल रहे हैं।
मतलब: जिसके पास परिवार है वो झगड़ों से परेशान है, और जिसके पास नहीं है वो परिवार की तलाश में है दोनों तरफ की अपनी-अपनी कहानी है।
फायदा: यह लाइन दिखाती है कि दूसरे की घास हमेशा हरी वाली सोच बेकार है हर स्थिति की अपनी परेशानी होती है।
6. कुछ अपनी जॉब से परेशान हैं कुछ जॉब के लिए परेशान हैं।
मतलब: एक तरफ जो नौकरी कर रहे हैं वो उससे तंग हैं, दूसरी तरफ जो बेरोजगार हैं वो नौकरी की तलाश में परेशान हैं।
फायदा: यह छोटी लाइन बहुत सच है हमेशा लगता है कि दूसरे की स्थिति बेहतर है, लेकिन असल में हर किसी का अपना संघर्ष है।
7. तो मुद्दे की बात बस इतनी है कि यह दुनिया और जिंदगी फुल हिपॉप मोड में ऐसे ही धूम मचाले धूम मचाले करती रहेगी, बस तुम बिना सीरियस हुए अपनी लाइफ में धगड़ धगड़ धी धा करते रहना।
मतलब: दुनिया हमेशा ड्रामा और शोर-शराबे में रहेगी आपको बस बिना ज्यादा गंभीर हुए अपनी लय में आगे बढ़ते रहना है।
फायदा: यह आखिरी लाइन असली मैसेज है जिंदगी को हल्का लो, अपना मजा लो, और बिना ज्यादा तनाव लिए आगे बढ़ते रहो।

Motivational Gyan कहा सुने

और अगर आप चहाते है कि आप Motivational Blog पढने के साथ साथ यही Motivation Gyan सुनना भी पसंद करेंगे तो आपकी खिदमत में वह भी हाजिर है क्योंकि हमने आपकी जरूरत के हिसाब से हमने हमारा एक यूट्यूब चैनल भी खोल रखा है और हम उसी यूट्यूब चैनल पर खुद के मोटिवेशनल Gyan के वीडियो अपलोड करते रहते हैं और अगर आप किसी को लोग के मोटिवेशनल Gyan को सुनना चाहते हैं तो हमने हमारी यूट्यूब वीडियो का लिंक नीचे दे रखा जिसे आप इसी वेबसाइट पर प्ले कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा यह ( ज़िंदगी यूँ ही चलती रहेगी, तुम मौज में रहना ) Motivation Gyan का ब्लोग पसंद आया हो, आपको कुछ वैल्यू मिली हो, आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा हुआ हो, आप इस मोटिवेशनल ब्लोग को पढ़कर अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर करना चाहते हो, या फिर आपको कुछ नया सीखने को मिला हो, और अगर आप मोटिवेट हो गये हो तो आप हमारा यह मोटिवेशनल ब्लोग अपने दोस्त वह फैमिली के साथ शेयर जरूर करें ताकि उनकी जिंदगी में भी कुछ अच्छा हो और वह भी कुछ सीख पाए या उनको मोटिवेट मिले धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments