उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था | Motivation Gyan In Hindi

उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था यह Motivation का ब्लोग हम इसलिए बना रहे हैं क्योंकि आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा हो और आपको कुछ सीखने को मिले और आप अपनी लाइफ में कुछ वैल्यू ऐड कर सके जिसे आपकी जिंदगी आसान हो जाए और आपको कुछ Motivational Gyan मिले ताकि आप अपनी लाइफ में कुछ बेहतर बना सको।
उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था | Motivation Gyan In Hindi

उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था | Motivation Gyan In Hindi

आज दुनिया जिन लोगों की कहानियां सुनती हैं उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था।

कोई भीड़ लेकर पैदा नहीं हुआ था कोई तालियां लेकर पैदा नहीं हुआ था कोई सम्मान लेकर पैदा नहीं हुआ था उन्होंने अपने दम पर रास्ता बनाया और फिर दुनिया उनके पीछे चली।

यही नियम है पहले तुम्हें खुद पर भरोसा करना पड़ता है फिर दुनिया तुम पर भरोसा करती है पहले तुम्हें खुद का सहारा बनना पड़ता है फिर लोग तुम्हारा सहारा बनने आते हैं।

लेकिन अभी सबसे बड़ा प्रश्न बाकी है।

अगर इंसान को अपने दम पर जीना है तो वो शक्ति आती कहां से? वो ताकत कैसे पैदा होती है जो व्यक्ति को टूटने नहीं देती।

जब आपका सब साथ छोड़ दें तब कौन सी आग भीतर जलती रहती है? यही वो रहस्य है जिम्मेदारी यही वह शब्द है जिससे अधिकांश लोग भागते हैं और यही वह शब्द है जो साधारण इंसान को असाधारण बनाता है।

ध्यान से पढ़ो जिस दिन तुमने अपनी जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली उसी दिन तुम्हारी कमजोरी खत्म होनी शुरू हो जाएगी।

क्योंकि जब तक तुम अपनी हालत के लिए किसी और को जिम्मेदार मानते रहोगे तब तक तुम बदल नहीं सकते क्योंकि तुम कहोगे मेरे परिवार ने साथ नहीं दिया मेरे दोस्तों ने धोखा दिया मेरी किस्मत खराब थी समय मेरे खिलाफ था लोगों ने मुझे समझा नहीं।

और शायद इनमें से बहुत सी बातें सच भी हो लेकिन एक बात और सच है‌ इन सबको बदलने की ताकत तुम्हारे अलावा किसी और के पास नहीं है यही जिम्मेदारी है।

अब एक गहरी बात समझो दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं पहले वे जो हर समस्या का कारण बाहर खोजते हैं और दूसरे वे जो हर समस्या का समाधान अपने भीतर खोजते रहते हैं।

पहले लोग पूरी जिंदगी शिकायत करते रहते हैं दूसरे लोग पूरी जिंदगी निर्माण करते रहते हैं पहले लोग परिस्थितियों को दोष देते हैं दूसरे लोग परिस्थितियों से ऊपर उठ जाते हैं और यही अंतर उनकी पूरी जिंदगी बदल देता है।

अब सोचो अगर एक नाव समुद्र में भटक रही हो तो क्या वो हवाओं को दोष देकर किनारे पहुंच जाएगी? नहीं उसे दिशा पकड़नी होगी उसे पतवार संभालनी होगी उसे जिम्मेदारी लेनी होगी ठीक यही नियम जीवन पर भी लागू होता है।

जब तक तुम अपने जीवन की पतवार किसी और के हाथ में रखोगे तब तक तुम वहीं जाओगे जहां दूसरे चाहेंगे।

लेकिन जिस दिन तुमने पतवार अपने हाथ में ले ली उसी दिन तुम्हारी यात्रा शुरू होगी।

Motivation Gyan की सीख और मतलब

1. आज दुनिया जिन लोगों की कहानियां सुनती हैं, उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था।
मतलब: जो लोग आज सफल दिखते हैं, उन्होंने भी पहले अकेले बहुत मुश्किल समय गुज़ारा है।
फायदा: यह लाइन आपको हिम्मत देती है कि आप अकेले नहीं हैं संघर्ष अस्थायी है और सफलता उसके बाद आती है।
2. कोई भीड़ लेकर पैदा नहीं हुआ था, कोई तालियां लेकर पैदा नहीं हुआ था, कोई सम्मान लेकर पैदा नहीं हुआ था उन्होंने अपने दम पर रास्ता बनाया और फिर दुनिया उनके पीछे चली।
मतलब: कोई भी इंसान शुरू से प्रसिद्ध या सफल नहीं पैदा होता सबने अपने बल पर रास्ता बनाया, बाद में लोग उनके पीछे आए।
फायदा: यह सोच आपको तुलना से आज़ाद करती है आपको किसी के पीछे नहीं चलना और खूद अपना रास्ता बनाना है।
3. पहले तुम्हें खुद पर भरोसा करना पड़ता है, फिर दुनिया तुम पर भरोसा करती है पहले तुम्हें खुद का सहारा बनना पड़ता है, फिर लोग तुम्हारा सहारा बनने आते हैं।
मतलब: पहले आपको खुद पर विश्वास करना होगा और खुद का सहारा बनना होगा उसके बाद ही दुनिया आपका साथ देती है।
फायदा: यह लाइन आपको निर्भर सोच से निकालकर आत्मनिर्भर बनाती है पहले खुद मज़बूत बनो, फिर लोग आएंगे।
4. जिस दिन तुमने अपनी जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली, उसी दिन तुम्हारी कमजोरी खत्म होनी शुरू हो जाएगी।
मतलब: जब आप अपनी ज़िंदगी की पूरी ज़िम्मेदारी ले लेते हो, तब आपकी कमज़ोरी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
फायदा: यह लाइन आपको शक्ति देती है ज़िम्मेदारी लेने से आप शिकार बनने से लड़ाकू बन जाते हो।
5. जब तक तुम अपनी हालत के लिए किसी और को जिम्मेदार मानते रहोगे, तब तक तुम बदल नहीं सकते।
मतलब: जब तक आप अपनी स्थिति के लिए दूसरों को दोष देते रहोगे, तब तक आप बदल नहीं सकते।
फायदा: यह लाइन दोष लगाने की आदत तोड़ देती है जब आप दोष लगाना बंद करते हो, तभी असली बदलाव शुरू होता है।
6. दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं पहले वे जो हर समस्या का कारण बाहर खोजते हैं, और दूसरे वे जो हर समस्या का समाधान अपने भीतर खोजते रहते हैं।
मतलब: एक तरह के लोग समस्या का कारण बाहर ढूंढते हैं, दूसरे लोग समाधान अपने अंदर ढूंढते हैं।
फायदा: यह लाइन आपको साफ चुनाव देती है शिकायत करने वाले बनोगे या समाधान ढूंढने वाले दूसरी श्रेणी चुनो।
7. पहले लोग पूरी जिंदगी शिकायत करते रहते हैं, दूसरे लोग पूरी जिंदगी निर्माण करते रहते हैं।
मतलब: एक समूह पूरी ज़िंदगी शिकायत करता है, दूसरा समूह पूरी ज़िंदगी निर्माण करता है।
फायदा: यह छोटी लेकिन बहुत शक्तिशाली लाइन है आपको तय करना है शिकायत करनी है या निर्माण करना है।
8. जब तक तुम अपने जीवन की पतवार किसी और के हाथ में रखोगे, तब तक तुम वहीं जाओगे जहां दूसरे चाहेंगे। लेकिन जिस दिन तुमने पतवार अपने हाथ में ले ली, उसी दिन तुम्हारी यात्रा शुरू होगी।
मतलब: जब तक आप अपनी ज़िंदगी का नियंत्रण किसी और के हाथ में दोगे, तब तक आप उनके हिसाब से चलोगे जब आप खुद नियंत्रण लेते हो, तभी असली यात्रा शुरू होती है।
फायदा: यह लाइन जीवन को नाव के उदाहरण से समझाती है नियंत्रण लेने से आपकी दिशा साफ होती है और प्रगति शुरू होती है।

Motivational Gyan कहा सुने

और अगर आप चाहते है कि आप Motivational Blog पढने के साथ साथ यही Motivation Gyan सुनना भी पसंद करेंगे तो आपकी खिदमत में वह भी हाज़िर है क्योंकि हमने आपकी जरूरत के हिसाब से हमने हमारा एक यूट्यूब चैनल भी खोल रखा है और हम उसी यूट्यूब चैनल पर खुद के मोटिवेशनल Gyan के वीडियो अपलोड करते रहते हैं और अगर आप किसी को लोग के मोटिवेशनल Gyan को सुनना चाहते हैं तो हमने हमारी यूट्यूब वीडियो का लिंक नीचे दे रखा जिसे आप इसी वेबसाइट पर प्ले कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा यह ( उन्होंने भी एक समय अकेले संघर्ष किया था ) Motivation Gyan का ब्लोग पसंद आया हो, आपको कुछ वैल्यू मिली हो, आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा हुआ हो, आप इस मोटिवेशनल ब्लोग को पढ़कर अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर करना चाहते हो, या फिर आपको कुछ नया सीखने को मिला हो, और अगर आप मोटिवेट हो गये हो तो आप हमारा यह मोटिवेशनल ब्लोग अपने दोस्त वह फैमिली के साथ शेयर जरूर करें ताकि उनकी जिंदगी में भी कुछ अच्छा हो और वह भी कुछ सीख पाए या उनको मोटिवेट मिले धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments